फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी पर युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
जांच करती पुलिस
विज्ञापन
मामूली कहासुनी पर युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

पिनगवां। पिनगवां थाने के गांव रीठट में मामूली कहासुनी पर बदमाशों ने गांव के ही एक 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मांडीखेडा अलआफिया अस्पताल भेेज दिया है। हालांकि पीड़ित परिवार ने कोई शिकायत नहीं दी है, पुलिस शिकायत के बाद हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
गांव रीठट निवासी जहीर पुत्र हाजर रशीद ने बताया कि तीन दिन पहले मृतक फजल और आरोपी पक्ष जाहुल आदि में किसी बात को लेकर मामूली झगड़ा हो गया था। उसके बाद से ही जाहुल और अन्य बदमाश आजाद, उसमान सहित चार दर्जन लोग हाथों में लाठी-डंडे और हथियार लेकर फजल को मारने के लिए उसे ढूंढ रहे थे। बुधवार को आरोपी फजल को मारने के लिए उसका पीछा कर रहे थे, लेकिन वह गांव के ही फारूख के घर में छुप गया। फारूख ने आरोपियों को समझा बुझाकर वापस कर दिया। बृहस्पतिवार को फजल आरोपियों के डर से गांव के ही सरकारी स्कूल की छत पर छुपकर बैठा हुआ था। आरोपियों को जब इसके बारे में पता चला, तो सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हाथों में लाठी ं-डंडे और हथियार लेकर स्कूल को चारों ओर से घेर लिया। उसके बाद जाहुल, आजाद, उसमान, जफरू, रफीक, जुनैद, वकील, मिसलू सहित करीब 50 आरोपियों ने मृतक फजल को छत पर ही पहले तो लाठी-डंडों से पीटकर हाथ-पैर तोड़ दिए और जाहुल ने उसके सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिनगवां थाना प्रभारी चंद्रभान का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मांडीखेडा के अलआफिया अस्पताल में भेज दिया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा, उसके बाद ही परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें