एजेंसी वाले बुकिंग में दिक्कत बताकर नहीं दे रहे एलपीजी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एलपीजी किल्लत की वजह से लोग काम पर जाने के दौरान भी सिलिंडर अपने साथ लेकर जा रहे हैं। सेक्टर-52 के रितेश पाल ने बताया कि वे निजी कंपनी में काम करते हैं। काम से छुट्टी नहीं मिलने के कारण 15 दिनों से खाली सिलिंडर बाइक पर लेकर घूमना पड़ रहा है। चक्कर काटने के बावजूद एजेंसी वाले बुकिंग में दिक्कत बताकर एलपीजी नहीं दे रहे।
वहीं, सेक्टर-62 के साहिल खान सेक्टर-61 में काम करते हैं। वे साइकिल पर रोजाना इस उम्मीद में सिलिंडर लेकर घर से निकलते हैं कि आज सिलिंडर मिल जाएगा, लेकिन बुलाने के बावजूद एजेंसी संचालक सिलिंडर नहीं देते। घर में लकड़ी जलाकर चूल्हे पर खाना पकाना पड़ रहा है।