फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 108 आवासीय प्लॉट पर चल रहीं दुकानें-शोरूम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-104 और 144 के सर्वे में सामने आया आंकड़ा, आवंटन रद्द करने का नोटिस जारी करेगा प्राधिकरण
विज्ञापन


नोएडा। आवासीय प्लॉट पर चल रही वाणिज्यिक गतिविधियों को रोकने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण ने वर्क सर्किल से सेक्टर-104 और 144 का सर्वे करवाया है जिसमें उजागर हुआ है कि यहां 108 आवासीय प्लॉटों पर दुकान, शोरूम, रेस्तरां जैसी वाणिज्यिक गतिविधियां चल रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्लॉट आवंटन के समय भू-उपयोग के मुताबिक ही निर्माण व उपयोग की शर्त शामिल होती है। इसका उल्लंघन करने पर प्राधिकरण आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है।

अधिकारियों ने सर्वे रिपोर्ट की जानकारी सीईओ कृष्ण करुणेश को भी दी है। इसके साथ ही सूची आवासीय प्लॉट विभाग को भेज दी गई है। आवासीय प्लॉट पर वाणिज्यिक गतिविधियां इन दोनों ही सेक्टर में बड़े पैमाने पर हो रही हैं। इससे सेक्टर की शांति भंग हो रही है। अब प्राधिकरण इन प्लॉट के आवंटियों को नोटिस जारी करेगा। इस नोटिस में आवंटियों का पक्ष जानने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि वर्क सर्किल की तरफ से सर्वे कर सूची तैयार किए जाने की सूचना से अवगत करवाया गया है। अब आगे की कार्रवाई संबंधित विभाग की तरफ से की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 2024 में प्राधिकरण की टीम सेक्टर-45 में एक आवासीय प्लॉट पर वाणिज्यिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सीलिंग करने गई थी तब टीम पर हमला हो गया था। उस इमारत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी तरह उद्योग मार्ग व अन्य जगहों पर औद्योगिक प्लॉट पर कार-शोरूम व अन्य वाणिज्यिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है। इस तरह शहर का नियोजन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें