फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाजारों में खरीदारी शुरू, गणेशोत्सव की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोग घरों में ले जा रहे गणपति की मूर्तियां, 27 अगस्त को घर-घर विराजेंगे गणपति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। गणेश चतुर्थी की तैयारियां तेज हो गई हैं। कलाकार भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बाजार में भगवान गणेश की 100 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक की आकर्षक मूर्तियां बिक रही हैं। 27 अगस्त को पंडाल एवं घरों में भगवान गणेश विराजेंगे। 5 और 6 सितंबर को गणित महोत्सव का आयोजन होगा।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य बाजार और नया बाजार समेत अन्य स्थानों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं से दुकानें सजने लगी हैं। बाजार में सभी प्रकार की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। प्रतिमा विक्रेता वीरेंद्र गर्ग, अरविंद शर्मा, हेमंत मित्तल आदि ने बताया कि दिल्ली, आगरा मथुरा एवं अन्य जनपदों से बिक्री के लिए प्रतिमा मंगवा ली गई है। गणेश चतुर्थी से पूर्व लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सीताराम मंदिर मोहल्ला निवासी गिरजेश वर्मा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मोहल्ले में गणेश महोत्सव मनाते आ रहे हैं। इस बार भी गणेश महोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। विधि विधान से 27 अगस्त को पूजा कर प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें