फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: मोहवलीपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन को लगी गोली; इलाज के दौरान किशोर ने तोड़ा दम

Wed, 15 Nov 2023 07:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

घटना में दोनों पक्षों के एक बच्चा सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से जेवर के निजी अस्पताल में भती कराया है। जहां इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवर के मोहवलीपुर गांव में मंगलवार रात दो पक्षों में आपस में विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद इस कदर बढा की दोनों पक्षों में जमकर पथराव व गोलियां चली। घटना में दोनों पक्षों के एक बच्चा सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से जेवर के निजी अस्पताल में भती कराया है। जहां से बच्चे की हालत को अति गंभीर देखते हुए नोएडा हायर सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार रात को मोहवलीपुर में दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। जिसमें नरेंद्र पुत्र यदवीर सिंह 40 वर्ष होरीलाल पुत्र मंगत सिंह 53 वर्ष मोहित पुत्र राकेश उम्र 12 वर्ष व कपिल पुत्र राजपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां से मोहित 12 वर्ष की स्थिति सिर में गोली लगने से गंभीर हो गई। बच्चे की हालत को देखते हुए उसे नोएडा रेफर किया गया। सभी मरीजो को आईसीयू में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हालांकि, मंगलवार रात को घटना के कर्म का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पुलिस पर गांव में मौजूद है और तनाव की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें