फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीम दुर्रानी का काला इतिहास: 16 साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय, डी-कंपनी से लिंक; मुठभेड़ में खत्म हुआ खेल

Fri, 20 Nov 2026 11:38 AM IST
Vijay Singh Pundir मोहम्मद बिलाल, ग्रेटर नोएडा, अमर उजाला

सार

यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में मारे गए नसीम उर्फ रिजवान का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। पुलिस के आपराधिक इतिहास के दस्तावेज में उसके खिलाफ वर्ष 2010 से 2026 तक कुल 25 एफआईआर दर्ज होने का उल्लेख है। 
विज्ञापन
गैंगस्टर नसीम दुर्रानी मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में बीती देर रात यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से डी कंपनी से जुड़े बताए जा रहे बदमाश नसीम दुर्रानी उर्फ रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी नसीम उर्फ रिजवान पुत्र इस्लामुद्दीन उर्फ बुंडू के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, नसीम डी ग्रुप (दाऊद गिरोह) का सदस्य था। वह गाजियाबाद के लोनी थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा दिल्ली में दर्ज हत्या के दो मामलों में भी उसकी तलाश की जा रही थी।

हत्या, रंगदारी समेत 25 मुकदमे
एसटीएफ के मुताबिक नसीम पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हत्या के चार मुकदमों समेत हत्या के प्रयास, रंगदारी और अन्य संगीन अपराधों के 25 मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। दिल्ली के खजूरी खास इलाके में पिछले छह महीने के दौरान हुई दो सनसनीखेज हत्याओं में भी उसकी भूमिका बताई जा रही है। इन मामलों में उसकी तलाश की जा रही थी।

छोटा शकील के कहने पर ली थी सुपारी
नसीम का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हत्या की साजिश से भी जुड़ा रहा है। एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार उसने छोटा शकील के कहने पर पाकिस्तानी-कनाडाई मूल के तारिक फतह और तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन की हत्या की सुपारी ली थी। हालांकि वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। बीती देर रात उसकी लोकेशन बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में मिलने के बाद यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान बदमाशों और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हुई। गोली लगने से नसीम घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

16 साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय था नसीम
यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में मारे गए नसीम उर्फ रिजवान का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। पुलिस के आपराधिक इतिहास के दस्तावेज में उसके खिलाफ वर्ष 2010 से 2026 तक कुल 25 एफआईआर दर्ज होने का उल्लेख है। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, दंगा और अवैध हथियार रखने जैसी संगीन धाराएं शामिल हैं।

उसके खिलाफ दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं।नसीम के खिलाफ सबसे पुराने मुकदमे वर्ष 2010 में दर्ज हुए थे। इनमें गोकुलपुरी थाने में लूट की धारा 392 और भजनपुरा थाने में चोरी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था। वर्ष 2012 में गाजियाबाद के लोनी थाने में हत्या की धारा 302 के तहत मामला दर्ज हुआ। इसके बाद वर्ष 2013 में गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने में दो मुकदमे दर्ज हुए। इनमें लूट, डकैती और चोरी का माल रखने जैसी धाराएं शामिल थीं।

वर्ष 2014 में नसीम के खिलाफ दिल्ली के गोकुलपुरी, करावल नगर और सराय रोहिल्ला थानों में चार मुकदमे दर्ज हुए। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, दंगा और अवैध हथियार रखने जैसी धाराएं शामिल थीं। वर्ष 2016 में खजूरी खास थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। वर्ष 2017 में भी उसके खिलाफ जाफराबाद, गोकुलपुरी, खजूरी खास, हर्ष विहार और स्पेशल सेल में कई मुकदमे दर्ज हुए। इनमें लूट, हत्या के प्रयास और हथियार रखने के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में दयालपुर थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ। वर्ष 2025 में लोनी थाने में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ। इसी साल स्पेशल सेल और दयालपुर थाने में भी मुकदमे दर्ज हुए। वर्ष 2026 में खजूरी खास थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट से संबंधित दो मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख है। इस तरह नसीम का आपराधिक रिकॉर्ड करीब 16 वर्षों तक फैला हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें