ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आईईसी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 40 ओवर के मुकाबले में शिवि क्रिकेट अकादमी ने चैंपियंस इलेवन की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चैंपियंस की टीम 27.2 ओवर में 179 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शिवि की टीम ने 26.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवि के गेंदबाज शुभम सिंह ने 5 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।