ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार से क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। लीग में 32 टीमें शामिल होंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता सौरभ भाटी ने बताया कि यह क्रिकेट लीग बाबूराम भाटी की पुण्यतिथि की याद में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।