फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संघर्ष भरे जीवन में शिवांग था मां रंजना कुमारी की उम्मीद

Tue, 07 Oct 2025 12:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। दोस्ती के रिश्ते को कलंकित कर देने वाली एक दर्दनाक घटना में ऊना जिला के उपमंडल अंब की पंचायत दियाड़ा के गांव दिलवां का 21 वर्षीय शिवांग राणा इस दुनिया में नहीं रहा। शिवांग राणा का जीवन संघर्षों से भरा रहा।
विज्ञापन

उसके पिता की 15 साल पहले मौत हो चुकी थी, उस समय शिवांग मात्र छह वर्ष का था जबकि उसका छोटा भाई विवांग राणा सिर्फ एक महीने का था। पिता की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। घर में कोई कमाने वाला नहीं था लेकिन मां रंजना कुमारी ने हिम्मत नहीं हारी।
उन्होंने आशा वर्कर के रूप में नौकरी शुरू की और अपने दोनों बेटों की परवरिश व पढ़ाई के लिए हरसंभव संघर्ष किया। सीमित वेतन में उन्होंने बच्चों को पढ़ाया, इस उम्मीद से कि एक दिन शिवांग पढ़-लिखकर घर का सहारा बनेगा लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन

अब मां रंजना कुमारी और 15 वर्षीय विवांग (10वीं कक्षा का छात्र) इस गहरे दुख में अकेले रह गए हैं। गांव में मातम का माहौल है। हर आंख नम है, हर जुबान पर एक ही सवाल कि शिवांग ने किसी का क्या बिगाड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही खरड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से पिस्टल बरामद कर ली गई है।
बता दें कि रविवार तड़के खरड़ (पंजाब) स्थित विला प्लाजियो सोसायटी में दोस्तों के बीच चली शराब पार्टी एक भयावह हादसे में बदल गई, जब मामूली झगड़े के बाद शिवांग के दोस्त हरविंदर ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही शिवांग की मौके पर ही मौत हो गई। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ। दोस्तों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
डीएसपी खरड़ करण संधू ने बताया कि पार्टी के दौरान हुई कहासुनी के बाद यह घटना घटी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पार्टी में मौजूद सभी दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें