फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स में एचपीवी टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में सोमवार को एचपीवी टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम (बैच-2025) का उद्घाटन होगा। अटल बिहारी बाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिम्स के निदेशक डॉ. बिग्रेडियर राकेश गुप्ता ने बताया कि पोस्टग्रेजुएट चिकित्सा शिक्षा और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। एचपीवी टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने में मदद करेगा। कार्यक्रम में डीन डॉक्टर रंभा पाठक और सीएमएस डॉ. सौरभ श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें