श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर के राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के दो स्वयंसेवी शिवम राजभर और सरोज का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड (प्री आरडी परेड) शिविर-2025 के लिए हुआ है। यह शिविर आईटीएम विश्वविद्यालय परिसर ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा।
उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, विश्वविद्यालय परिसर के निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार मैन्दोला ने चयनित स्वयंसेवियों को सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने दोनों चयनित स्वयंसेवियों को बधाई दी। इस मौके पर प्रो. पीके सिंह, प्रो. एसपी सती, प्रो. वीपी श्रीवास्तव, डॉ. पारुल मिश्रा, डॉ. सीमा बेनीवाल आदि मौजूद रहे।