नेहरू कॉलोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित कथा में हुए शिव पार्वती विवाह वर्णन के दौरान कला
- फोटो : samvad
देहरादून। नेहरू कॉलोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित शिवपुराण कथा में बैंड बाजे के साथ शिव बरात निकाली गई। यहां लोगों ने दुल्हन पार्वती को विदाई दी।
आचार्य शिवप्रसाद ममगाईं ने कहा कि भगवान शिव ने पार्वती के साथ विवाह करने के लिए एक अनोखी बारात निकाली थी। शिव बारात में कई अजीब और विचित्र प्राणी शामिल होते हैं, जैसे भूत, प्रेत, और अन्य दिव्य प्राणी। उन्होंने कहा कि सबकों साथ लेकर चलने वाला ही जगत पूज्य होता हैं। इस अवसर पर अतुल सिंघल, बिना बाली, अल्का दत्ता, शिवकुमार तोमर, प्रदीप सुदी आदि मौजूद रहे। संवाद