नोएडा। सेक्टर 40 में अंडर-18 फुटबॉल मैच।
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-40 स्थित द खेतान स्कूल में आयोजित अंडर-18 फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरे दिन मैच खेला गया। बृहस्पतिवार को खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबले काफी रोमांचक रहे। पहले सेमीफाइनल में शिव नादर स्कूल ने विश्व भारती स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शिव नादर स्कूल के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और विश्व भारती स्कूल को 4-2 से मात दी। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में कैंब्रिज स्कूल ने मेजबान द खेतान स्कूल को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। द खेतान स्कूल ने कैंब्रिज स्कूल को कड़ी टक्कर दी और गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन उन्हें भुना नहीं सका। कैंब्रिज स्कूल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया। मुकाबलों के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सजीव पी. पूर्वानानी, एचओएसएस अंजना विशिष्ट, एचओएमएस सचिन शर्मा और खेल विभाग के कमल भंडारी मौजूद रहे।