फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफाई ड्यूटी कराने के दौरान कर्मचारी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। साइट-बी औद्योगिक क्षेत्र में सफाई ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल कर्मचारी की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद और उनके अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मूलरूप से शामली निवासी अमित कुमार एंटोनी वेस्ट हैंडलिंग लिमिटेड के तहत सफाई का काम करते हैं। कंपनी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधीन सफाई का काम करती है। वह पी-3 पर काम करा रहा था। इसी दौरान राकेश निवासी गढ़ी आजमपुर और कुछ सफाईकर्मी वहां पहुंचे और झाड़ू और फावड़ा आदि सामान ले लिया। काम करने पर पीटने की धमकी दी। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें