फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षामित्रों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वर्ष 2017 में शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निरस्त किए जाने के बाद दिवंगत हुए शिक्षामित्र साथियों को श्रद्धांजलि दी गई। जिला अध्यक्ष जगबीर भाटी ने कहा कि समायोजन निरस्त होने के बाद से शिक्षामित्र लगातार समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षामित्रों ने सिटी मजिस्ट्रेट हरि शंकर को ज्ञापन सौंपा। जिला महामंत्री संजय भाटी समेत बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें