नोएडा (संवाद)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को माइल्स फॉर शहीद मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें नोएडा के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे। मैराथन की शुरुआत सुबह 5:30 बजे कोठारी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-50 से होगी। लेफ्टिनेंट जनरल राकेश चड्ढा हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना करेंगे। आईबीडीपी विद्यार्थियों की ओर से आयोजित मैराथन के बाद प्रतिभागी शहीद स्मारक पहुंचकर कारगिल के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।