ग्रेटर नोएडा। शहर की पैरा शूटर पूजा ने छठी जोनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप-2025 की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। पूजा प्राथमिक विद्यालय सदरपुर में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 13 से 17 नवंबर के बीच देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की त्रिशुल शूटिंग रेंज में चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। शिक्षा विभाग से अनुमति लेने के बाद उन्होंने चैंपियनशिप में भाग लिया था। उनकी जीत से विभाग के साथ परिवार में खुशी का माहौल है। ब्यूरो