फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल भंगेल में शिफ्ट, 50 बेड की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल को भंगेल में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां पर 50 बेड का अस्पताल चलेगा। वहीं अब जल्द ही जिला अस्पताल को सेक्टर-39 में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

भंगेल के सामुदायिक केंद्र परिसर में बने महिला अस्पताल की बिल्डिंग में कोविड अस्पताल को शिफ्ट किया गया है। अभी यहां पर चार मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड के गंभीर मरीजों की कमी के कारण अस्पताल को शिफ्ट किया गया है, जबकि जिला अस्पताल चाइल्ड पीजीआई की बिल्डिंग में चल रहा था। चाइल्ड पीजीआई की ओर से बिल्डिंग खाली करने के लिए कई बार नोटिस भेजे जा चुके हैं।
दो सप्ताह के अंदर जिला अस्पताल शिफ्ट होने की उम्मीद है। चाइल्ड पीजीआई की इमरजेंसी में बेड बढ़ाए जाएंगे। अभी इमरजेंसी में 22 बेड है। कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. तृतीय सक्सेना ने बताया कि अभी चार मरीज भर्ती है। जल्द ही आईसीयू की सुविधा भी यहां पर शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

250 बेड का होगा जिला अस्पताल
सेक्टर-39 में जिला अस्पताल के शिफ्ट होने के बाद 250 बेड का अस्पताल हो जाएगा। अभी अस्पताल 100 बेड का है। इसके साथ ही आने वाले समय में जिला अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू, एमआरआई जांच, कैंसर ओपीडी आदि की सुविधा शुरू हो सकेगी।
मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
अस्पताल के आठवीं मंजिल पर सीएमओ कार्यालय शिफ्ट होंगे। ऐसे में सीएमओ ऑफिस में मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए आने वाले लोगों को तीन किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि कोविड अस्पताल कोभंगेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें