फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाई नहीं है इसलिए पिता के लिए मनाती हैं भाई दूज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में आज मनाया जाएगा भाई दूज पर्व
विज्ञापन

सोनम प्रतिहस्त
नोएडा। यूं तो बहनें भाई दूज पर्व अपने भाई के लिए मनाती हैं लेकिन शहर में कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो माता-पिता के लिए मनाती हैं। दरअसल उनका भाई नहीं है। सेक्टर-137 के अजनारा सोसायटी की श्वेता खोसला ने बताया कि उनका कोई भाई नहीं है। इसके बावजूद वह यह पर्व 35 साल से मना रही हैं। वह यह त्यौहार को अपने पिता की लंबी आयु के लिए मनाती हैं। उन्होंने कहा कि अब उनकी बेटी भी भाई दूज और राखी पर्व अपने पिता की लंबी आयु की कामना के साथ मनाती है।
विज्ञापन

तीन मुहूर्त हैं

सेक्टर-2 स्थित हनुमान मंदिर के पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि अमृत मुहूर्त सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। लाभ मुहूर्त दोपहर 12:11 बजे से 1 बजे तक रहेगा। शुभ मुहूर्त शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक रहेगा। ये तीनों मुहूर्त शुभ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें