फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दमन में आयोजित हुई टीन कैंप 2026 में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा एक स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में कर्नाटक, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु और दिल्ली-एनसीआर स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल की 32 शाखाओं से 800 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिता में संगीत, वाद-विवाद, नाट्य कला, जन-भाषण, समूह व एकल नृत्य, फैशन शो, टी-शर्ट डिजाइन, नुक्कड़ नाटक सहित 15 विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। शौर्य प्रताप सिंह ने रायन प्रिंस का खिताब जीता। उन्होंने वाद-विवाद और टेड टॉक में भी पहला स्थान हासिल किया। नव स्वामी ने युग्ल गायन, हर्षिता ने एकल गायन एवं टेड टॉक, सारांश तिवारी ने एकल गायन, दर्श रघुवंशी ने वाद-विवाद, शिवानी भाटी नेरायन गॉट टैलेंट में विजेता रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने सभी विजेताओं को जीत की बधाई दी।