- सूरजपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज, इंस्टाग्राम पर युवक से हुआ प्यार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा लापता हो गई है। परिजनों ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी, जो प्यार में बदल गई। बाद में वह उसके साथ भाग गई।
शहर की एक सोसाइटी में रहने वाले पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी एक माह पहले अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं लगा तो उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है। छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी। पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं। छात्रा की तलाश की जा रही है।