ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी निवासी शाश्वत सक्सेना ने 12वीं उत्तर प्रदेश रोलर हॉकी चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। गौतमबुद्ध नगर की सब-जूनियर टीम ने कांस्य पदक जीता, जबकि जिले की कैडेट टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। दोनों टीमों ने कोच जहीर के नेतृत्व में मुकाबले खेले। शाश्वत के पिता अमित सक्सेना ने बताया कि उनके बेटे ने सब-जूनियर वर्ग में बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान पांच से 15 दिसंबर तक बेंगलुरु में होने वाली 64वीं राष्ट्रीय रोलर हॉकी चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल भी आयोजित किए गए।