फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेबीज इंजेक्शन लगाने को लेकर हुआ विवाद, वीडियो प्रसारित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुना सिटी।
जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे को रेबीज का दूसरा इंजेक्शन लगाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें बच्चे के पिता इंजेक्शन नर्स द्वारा लगाए जाने पर आपत्ति जताते दिखाई दे रहे हैं। इंटरनेट पर प्रसारित वीडियो में व्यक्ति ने बताया कि वह अपने बेटे को रेबीज का पहला इंजेक्शन लगवा चुका था। दूसरे डोज के लिए वह 27 अक्तूबर को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था। वहां नर्स द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने पर उसने आपत्ति जताई और डॉक्टर से ही इंजेक्शन लगवाने की मांग की। वीडियो बनाने के दौरान मरीजों और सुरक्षा कर्मियों के बीच भी बहस होती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्फे जेया ने बताया कि डॉक्टर की परामर्श के बाद ही नर्स द्वारा इंजेक्शन लगाया जा रहा था। व्यक्ति ने नर्स से इंजेक्शन लगवाने से मना करते हुए डॉक्टर से ही इंजेक्शन लगाने की मांग की थी। उस समय डॉक्टर अन्य मरीजों को देख रहे थे। डॉ. सर्फे जेया ने बताया कि सभी मरीजों को देखने के बाद डॉक्टर ने ही बच्चे को रेबीज का इंजेक्शन लगाया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें