ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-10 स्थित एटीएस हैप्पी ट्रेल सोसाइटी में बुधवार को निवासियों की ओर से मां दुर्गा की धूमधाम से पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने विधि विधान से पूजा कर माता से मनोकामना की। लोगों ने बंगाली परंपरा से मां दुर्गा की पूजा की। भजन कीर्तन कार्यक्रम में भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। माता के भजनों पर भक्त झूमते रहे। शांतनु चौधरी, प्रतीक दत्ता, सायंतन दत्ता, अरविंद सिंह, राकेश सिंह, किंशुक घोष और राकेश सिन्हा समेत लोग मौजूद रहे।