ग्रेटर नोएडा। सेक्टर पाई-एक स्थित एल्डिको ग्रीन मीडोज सोसाइटी में रहने वाली कथक नृत्यांगना डॉ. शांभवी शुक्ला मिश्रा को स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय ने सम्मानित किया है। उन्हें कथक के क्षेत्र में योगदान के लिए शारदा- श्री सम्मान दिया गया। इस मौके पर डॉ. भावना ग्रोवर, डॉ. शोभित नाहर, डॉ पिंटू मिश्रा, पं. हरिदत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो