फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एग्जाम टिप्स<bha>--</bha><bha>--</bha> गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
12 वीं के गणित में शत प्रतिशत अंक पाने के लिए समर्पण,आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास की आवश्यकता होती है। कैलकुलस, अवकल समीकरण, सदिश, त्रिविमीय ज्यामिति, रैखिक प्रोग्रामिंग, आव्यूह, सारणिक एवं प्रायिकता पर सबसे ज्यादा ध्यान दें। अक्सर देखा गया है कि विद्यार्थी कई बार ढंग से प्रश्न नहीं पढ़ते और आते हुए भी प्रश्नों को गलत कर देते हैं। शॉर्टकट के चक्कर में न पड़ें। सूत्रों का गहन अध्ययन करते हुए बार-बार अभ्यास करें। परीक्षाओं से पहले तीन या चार मॉडल प्रश्न पत्रों को तीन घंटे से पहले हल करने का अभ्यास करें, ताकि समय प्रबंधन ठीक से हो सके। वहीं उसका मूल्यांकन खुद ही करते हुए अपनी कमियों को पहचानें। सबसे पहले आसान प्रश्नों को हल करें, इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रत्येक प्रश्न के लिए समय का उचित विभाजन करें। यदि उत्तर पूरी तरह नहीं आ रहा है, तो भी उसे जितना आ रहा है, उतना लिखें, क्योंकि स्टेप्स पर नंबर मिलते हैं।
विज्ञापन

- डॉ कृष्ण कुमार शर्मा, प्रवक्ता (गणित), राजकीय इंटर कॉलेज, नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें