दादरी(संवाद)। नई आबादी मोहल्ले में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सदस्यता अभियान का आयोजन हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष शम्मी मलिक को बनाया है। उन्होंने सदस्यता अभियान के तहत लोगों का स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि जाति और धर्म का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी, विनय प्रधान, दिलप्रीत सिंह, प्रियंका, रूबी, आजाद मलिक, निशांत भाटी, फखरुद्दीन कोटिया आदि उपस्थित रहे।