फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबेरी: खरीदारों की भूख-हड़ताल जारी, बिगडने लगी तबीयत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबेरी के खरीदारों की भूख-हड़ताल जारी, बिगड़ने लगी तबीयत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी गांव में फ्लैट खरीदारों की भूख हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। दूसरे दिन भूख हड़ताल पर बैठे खरीदारों की तबीयत में गिरावट आई और रक्तचाप गिर गया। खरीदारों का आरोप है कि प्राधिकरण और प्रशासन के अफसरों ने सुध नहीं ली है। वहीं, आम आदमी पार्टी और किसान संगठन रविवार को अपना समर्थन खरीदारों को देंगे।
विज्ञापन

शाहबेरी गांव के अवैध निर्माण को नियमित करने की मांग को लेकर खरीदारों का 88 दिन से धरना चल रहा है। मांग पूरी नहीं होने पर शुक्रवार से खरीदारों ने धरना स्थल पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। खरीदार अनिल चौधरी, मुकुल त्यागी, एसके उपाध्याय, अभिनव व भूपेंद्र सिंह भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शनिवार को खरीदारों का रक्तचाप कम हो गया। शाहबेरी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को भूख हड़ताल के संबंध में जानकारी दी गई थी, लेकिन उसके बावजूद अभी तक कोई भी अफसर खरीदारों की सुध लेने नहीं आया है। यहां पर मेडिकल की सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई है। खरीदार अपने खर्च पर मेडिकल जांच करवा रही है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ने अपना समर्थन दिया है। रविवार को गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष एके सिंह व गाजियाबाद के अध्यक्ष चेतन त्यागी कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर आएंगे। वहीं भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र यादव भी समर्थन देने आएंगे। शाहबेरी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें