फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंड्री पर कैच पकड़ शाहबाज ने जीता दिल

विज्ञापन
बाउंड्री पर कैच पकड़ते शहबाज अहमद। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
पिनगवां। रायल चैलेंजर बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच शनिवार को खेले गए मैच में शिकरावा निवासी शाहबाज अहमद ने बाउंड्री पर कठिन कैच पकड़कर युवाओं का दिल जीत लिया। भले ही शाहबाज गेंदबाजी में अच्छा कमाल नहीं दिखा सके लेकिन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ को आउट कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जिले के शाहबाज पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी राष्ट्रीय मैच में खेल रहे हैं। रायल चैलेंजर बैंगलोर टीम में शाहबाज बतौर ऑलराउंडर के रूप में खेल रहे हैं। शनिवार को उन्हें पहली बार टीम में खेलने का मौका मिला था। इस बेहतरीन कैच पर टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी उनकी पीट थपथपाई। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 2 ओवर में 18 रन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें