फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। पुन्हाना-होडल रोड पर सरकारी अस्पताल के पास ट्रैक्टर चालक ने शनिवार रात मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही मांडीखेड़ा के अल-आफिया अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी तेज सिंह ने बताया कि राजस्थान के लावना गांव निवासी मोहम्मद इकराम मोटरसाइकिल से सिंगार गांव जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें