फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: न्यायालय के आदेश पर घटना के 20 माह बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। ग्रेटर नोएडा निवासी एक युवक करीब 20 माह पहले दनकौर क्षेत्र में एक जेसीबी मशीन की टक्कर से घायल हुआ था। आरोप है कि शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस ने आरोपी चालक पर कार्रवाई नही की और पुलिस ने जेसीबी के मालिक से पीड़ित का समझौता कराने का प्रयास किया। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित आरिफ ने शिकायत में कहा है कि नवंबर 2024 में वह बाइक से धनोरी कला गांव जा रहा था। तभी रास्ते में एक जेसीबी मशीन के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने हालात गंभीर देखते हुए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। इलाज के बाद पिता अनीश शिकायत करने दनकौर कोतवाली पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत लेने के बजाय जेसीबी मशीन के मालिक से समझौता करने की बात कही। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि अदालत के आदेश पर अज्ञात मशीन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें