फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज रफ्तार कार ने रेहड़ी में मारी टक्कर, घायल संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-50 में हुआ हादसा, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-50 में महागुन मैपल सोसाइटी के पास कार की टक्कर से घायल रेहड़ी संचालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा शनिवार दोपहर हुआ था। मृतक के भाई की शिकायत पर सेक्टर-49 पुलिस ने सोमवार को अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बदायूं के रमजानपुर निवासी अशरफ शाह उर्फ मन्नक होशियारपुर गांव में रहकर सेब की रेहड़ी लगाता था। शनिवार को वह रेहड़ी लेकर कमरे की ओर लौट रहा था। महागुन मैपल सोसाइटी के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी रेहड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर के कारण अशरफ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें