फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 13 लाख रुपये की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 13 लाख रुपये की साइबर ठगी
विज्ञापन

- टेलीग्राम से मैसेज कर पीडि़त को झांसे में लिया, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराने के नाम पर एक शख्स से 13 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने टेलीग्राम से मैसेज कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट निवासी रवि मलिक ने पुलिस से शिकायत की है कि वह एक कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके नंबर पर 24 अगस्त को टेलीग्राम ऐप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज में क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मुनाफा कमाने के नाम पर बात शुरू की। इसके बाद क्रिप्टो करेंसी को लेकर कई जानकारी दी और दो गुना मुनाफा का लालच दिया। बातचीत के दौरान पीडि़त का नंबर वॉट्स एप ग्रुप में जोड़ लिया। ग्रुप में उन्हें निवेश करने की ट्रेनिंग दी गई। 31 अगस्त को वॉट्सएप पर एक बिटकॉइन एप का लिंक शेयर किया। जिसे उन्होंने डाउनलोड कर लिया। एक अक्टूबर को पीड़ित ने 10 हजार रुपये ठगों के खाते में ट्रांसफर किया और दूसरी बार एक लाख 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया। साथ ही पीड़ित को ठगों ने झांसे में लेकर कुल 13 लाख 1 हजार 500 रुपये सात बार में ठग लिए। निवेश की रकम पीड़ित को एप पर करीब 20 लाख रुपये दिखाई दे रही थी। जब पीड़ित ने रकम निकालने का प्रयास किया तब जालसाजों ने 7 लाख 50 हजार रुपये टैक्स के रूप में जमा करने के लिए कहा। इसके बाद उन्हें ठगी की आशंका हुई। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और जालसाजों के खातों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें