फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 22 दिन से किशोरी लापता, पिता का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
22 दिन से किशोरी लापता, पिता का वीडियो वायरल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। फेज-2 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी 22 दिन से लापता है। परिवारीजन ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म करने व दो अन्य की मदद से बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाया है। यह भी बताया है कि किशोरी गर्भवती है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी के पिता का इस घटनाक्रम को लेकर वीडियो वायरल हुआ है। इसमें अपनी बेटी की जल्द तलाश करने की मांग की है।
विज्ञापन

महोबा के रहने वाला एक शख्स परिवार संग फेज-2 थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार संग रहते हैं। वह गार्ड का काम करते हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी की 23 अगस्त को तबीयत खराब हुई थी। उपचार कराने पर पता चला था कि बेटी दो माह की गर्भवती है। व्यक्ति का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सुमित और राहुल के दुष्कर्म करने से ऐसा हुआ है। 13 सितंबर को आरोपित किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए। आरोप है कि दोनों का साथ पड़ोस में ही रहने गोंड नाम के युवक ने भी दिया। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें