फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 60 से अधिक सीसीटीवी देखकर किशोर को ढूंढा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। घर से लापता हुए किशोर को कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने ढूंढ लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने 60 से अधिक सीसीटीवी देखकर बच्चे को सकुशल ढूंढ लिया। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे का कहना है कि बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनका 12 साल का बेटा सुबह घर से निकला और अभी तक लौटा नहीं। इसके बाद पुलिस ने ढूंढना शुरू किया। घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में किशोर मुख्य मार्ग की ओर जाता दिखा। इसके बाद एक के बाद एक 60 सीसीटीवी देखकर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें