नोएडा। सेक्टर-31 में घरेलू विवाद को लेकर ननद और भाभी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-31 निवासी गुंजन शर्मा की शादी वर्ष 2024 में सदरपुर निवासी राहुल से हुई थी। गुंजन का आरोप है कि ससुराल में पति राहुल, सास अनिता और ननद मोनिका उसे परेशान करते हैं। शुक्रवार को किसी बात को लेकर सास से उसका विवाद हो गया।आरोप है कि इसी दौरान ननद भी मौके पर पहुंच गई और बाद में पति को बुला लिया गया। गुंजन का आरोप है कि तीनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष की मोनिका ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान गुंजन ने अपने माता-पिता को घर बुला लिया। समझाने की कोशिश करने पर गुंजन और उसके माता-पिता ने उसके साथ मारपीट की। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर तीन-तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो