नोएडा (संवाद)। सेक्टर-93ए स्थित एटीएस ग्रीन्स विलेज में भवन के बाहरी फसाड पर किए गए अनधिकृत बदलावों के खिलाफ एओए ने कार्रवाई की। सोमवार को टावर 15ए के फ्लैट 11 से लोहे का ढांचा पांच एसी यूनिट और फसाड पर लगाई गई टाइल्स हटाई गईं। एओए के अनुसार, संबंधित निवासियों को कई बार लिखित नोटिस ई-मेल और व्यक्तिगत मुलाकात के माध्यम से अनधिकृत इंस्टॉलेशन हटाने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद बदलाव नहीं हटाए गए। एओए ने बताया कि उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट एक्ट और मॉडल बायलॉज के तहत कॉमन फसाड में बदलाव के लिए अनुमति जरूरी है। लंबे समय तक स्वैच्छिक अनुपालन का अवसर देने के बाद मेंटेनेंस स्टाफ से कार्रवाई की गई और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी है।