फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने करीब दो माह बाद सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बोड़ाकी निवासी राजकुमार ने बताया कि उनका पुत्र अकुंश 9 जनवरी 2026 को अपनी ड्यूटी से बाइक से घर लौट रहा था। शाम को जब वह मकौड़ा अंडरपास के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रही बाइक के चालक ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अकुंश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 13 जनवरी को उसकी मौत हो गई। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें