फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं से झपटे मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं से मोबाइल झपट लिए। शुक्रवार तड़के सेक्टर-22 के पास कंपनी से घर लौट रही एक युवती को निशाना बनाया गया। बदमाश उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। वहीं, दूसरी वारदात 20 अक्तूबर को नोएडा स्टेडियम के पास हुई थी। उपमा शर्मा दशहरा पर रावण दहन देखकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल झपट लिया। थाना प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें