फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीन विवाद में परिवार पर हमले, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गांव रनौली लतीफपुर में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला, जातिसूचक अपशब्द और फायरिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित जयन्ती ने शुक्रवार को डीसीपी ग्रेटर नोएडा से कार्रवाई की मांग की। जयन्ती के अनुसार, उनकी 100 वर्ग गज जमीन का 14 सितंबर 2023 को 3.50 लाख रुपये का फर्जी बैनामा हुआ था। इसके खिलाफ सिविल जज की अदालत में वाद विचाराधीन है। आरोप है कि 15 सितंबर 2026 की रात आरोपियों ने जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास किया। विरोध करने पर जयन्ती, उनकी पत्नी और बेटे के साथ मारपीट हुई। आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहे, महिला से अभद्रता की और जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाईं। एसीपी ग्रेटर नोएडा प्रशाली गंगवार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज है। फायरिंग के आरोपी गिरफ्तार हुए थे, जिन्हें बाद में अदालत से जमानत मिल गई। वर्तमान में कोई नई शिकायत नहीं मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें