फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम के बाहर खड़ी बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सेक्टर-41 में जिम के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर-41 निवासी अभिनव रस्तोगी के अनुसार, वह 18 सितंबर की सुबह करीब सात बजे जिम करने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक जिम के बाहर खड़ी की थी। व्यायाम करने के बाद जब वह बाहर आए तो बाइक वहां नहीं मिली। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। बाइक नहीं मिलने पर अभिनव ने सेक्टर-49 थाना पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें