फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विवाद में समझौते के लिए पहुंची अधिवक्ता से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र स्थित मोदी मॉल में वैवाहिक विवाद को लेकर समझौते की बातचीत के लिए पहुंची एक अधिवक्ता ने अपने साथ मारपीट, हत्या और दुष्कर्म की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, बुधवार को अधिवक्ता अपने मुवक्किल नीलेश कुमार से जुड़े वैवाहिक विवाद में समझौते की बातचीत के लिए मोदीमॉल पहुंची थीं। उनका कहना है कि बैठक का उद्देश्य विवाद को बातचीत के जरिये सुलझाना था। बातचीत के दौरान स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि ओपी शर्मा और सुरेश शर्मा ने उनके साथ मारपीट की।शिकायतकर्ता के अनुसार, सुरेश शर्मा ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा हत्या एवं दुष्कर्म की धमकी दी। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें