नोएडा। सेक्टर-125 स्थित निजी विश्वविद्यालय में पंजाबी गायक हार्डी सिंधु के लाइव कॉन्सर्ट में आपसी विवाद में चार लोगों ने एमए प्रथम वर्ष के छात्र के साथ मारपीट कर दी। इस मामले में छात्र के पिता ने कोतवाली सेक्टर-126 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिल्ली निवासी हरीश शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका बेटा सौम्य शर्मा निजी विश्वविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष का छात्र है। 28 फरवरी को विश्वविद्यालय में पंजाबी गायक हार्डी सिंधु का लाइव कॉन्सर्ट था इसी दौरान कुछ लड़कों के साथ सौम्य के साथी आर्यन की बहस हो गई। आर्यन के कहने पर सौम्य दूसरे पक्ष के युवकों से बात करने के लिए गया। सौम्य को देखते ही वे सभी आगबबूला हो गए और मारपीट करनी शुरू कर दी। एसीपी प्रवीण सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपी युवकों प्रीत मान, विशांक खत्री, प्रियांशु मान और तरुण वशिष्ठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो