फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो युवकों पर जानलेवा हमला, बारह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर के समीप खेत पर जा रहे दो युवकों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि धूम मानिकपुर गांव में राकेश कुशवाहा परिवार के साथ रहते हैं। 8 मार्च की देर शाम को चमन एन्क्लेव के पास महाराजा को कुछ लोग बुरी तरह मारपीट कर रहे थे। तभी अंकुश व विक्की वहां से गुजर रहे थे। दोनों ने बचाने की कोशिश की आरोपियों ने विक्की व अंकुश को जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे व धारदार फरसा से मारना शुरू कर दिया। घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के पिता ने रविंद्र, कपिल, सलीम सहित 12 अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें