नोएडा। कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों के वाहनों में पंचर कर रहे युवक को दो लोगों ने रोका तो आराेपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों युवकों की पिटाई कर दी। हाथरस के नगला महारी निवासी शिव कुमार यादव ने पुलिस से शिकायत की है कि बुलंदशहर के पचौता गांव निवासी भाई पंकज यादव और अंकित यादव सेक्टर-63 के डी ब्लॉक स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। 24 फरवरी की दोपहर करीब एक बजे पंकज और अंकित डी ब्लॉक स्थित एक पार्क के पास पार्किंग में खड़ी कंपनी के कर्मचारियों की बाइक को चेक करने गए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि शिवम राजपूत नाम का एक युवक सभी वाहनों के टायर को पंचर कर रहा था। आरोपी को पंकज और अंकित ने रोक तो वह नहीं माना। कुछ देर बाद शिवम अपने साथियों के साथ वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से पंकज और अंकित के साथ मारपीट कर दी। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो