फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-3 में टूटी नालियों से जलभराव, बीमारियों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 के ए ब्लॉक में टूटी और गंदगी से भरी नालियां लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। नालियों में मिट्टी, कचरा और घास-फूस जमा होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसके कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी रहती है। जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा है। स्थानीय निवासी सुधीर चौधरी ने प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने नालियों की मरम्मत कराने, गंदगी और खरपतवार हटाने की अपील की है। साथ ही, नियमित सफाई और मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा छिड़काव की भी मांग की है। निवासियों का कहना है कि पानी की निकासी दुरुस्त न होने पर समस्या गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें