फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किराया विवाद में महिला दुकानदार से अभद्रता कर सामान छीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्काई मेट्रो विला सेक्टर ईटा-2 में किराये पर दुकान चलाने वाली एक महिला व्यापारी से अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि वह 10 जुलाई 2025 से किराने की दुकान संचालित कर रही थीं। दुकान का किराया समझौता 11 माह के लिए हुआ था, जिसमें अभी करीब छह माह शेष थे। पिछले साल 2 दिसंबर की दोपहर मकान मालिक और उसके एक साथी सहित दो अज्ञात व्यक्ति दुकान में जबरन घुस आए और गल्ले से करीब 65 हजार रुपये नकद लूट लिए। दुकान के बाहर रखे पांच बड़े फ्रिज, जिनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है। फ्रिज में रखा सामान सहित करीब सवा लाख रुपये का सामान भी जबरन खींचकर दूसरी दुकान में बंद करा दिया गया। मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की लेकिन कोई मदद नहीं मिली। जिसके बाद कोर्ट की शरण लेनी पड़ी है। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें