फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चलती मालगाड़ी बीच रास्ते दो हिस्सों में बंटी, तकनीकी टीम ने जोड़े डिब्बे

विज्ञापन
विज्ञापन
-वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मधुबन सिटी के पास हुई घटना
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बसई के मधुबन सिटी के पास वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसी) पर शुक्रवार सुबह एक मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मालगाड़ी दो हिस्सों में अलग दिखाई दे रही है। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डीएफसीसी की तकनीकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

तकनीकी कर्मचारियों ने मालगाड़ी के अलग हुए डिब्बों को दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की। आवश्यक परीक्षण के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। डीएफसीसी अधिकारियों के अनुसार यह एक तकनीकी घटना थी, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें