फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीन बेचने के नाम पर 59 लाख की धोखाधड़ी

सार

ग्रेटर नोएडा में अरविंद कुमार ने जमीन खरीद में 59 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। विक्रेता पक्ष द्वारा संपत्ति पर आपत्ति और धमकी मिलने के बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर 59 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। मूलरूप से भंगेल निवासी अरविंद कुमार का आरोप है कि उन्होंने श्यौराजपुर खोदना निवासी पदम सिंह से 460 वर्ग मीटर का छह प्रतिशत विकसित खरीदा था। भूखंड लखनावली गांव में था। जिसका सौदा 59 लाख 81 हजार रुपये में तय हुआ था। विभिन्न तिथियों में भुगतान किए जाने के बाद नौ मई 2022 को रजिस्ट्री भी कर दी गई। उस दौरान भूखंड के जुड़े सभी वारिसान ने पदम सिंह के शपथ पत्र भी दिए। लेकिन अक्तूबर-2024 में धोखाधड़ी की नीयत रखते हुए विक्रेता पदम सिंह व उसके दो भाई बदम सिंह व सुरेंद्र ने प्राधिकरण में एक प्रार्थना पत्र दिया कि भूलवश दो भाइयों का नाम पर भूखंड दर्ज नहीं हुआ था। जब पीड़ित विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलाैज व मारपीट की। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले में श्यौराजपुर निवासी पदम सिंह, बदन सिंह, सुरेंद्र, सुमन, रूपवती, सुदेश, मुनेश, सुंदरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें