ग्रेटर नोएडा के सर्वोदय हॉस्पिटल ने ठेकेदार कंपनी पर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने यूनिट हेड की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ग्रेटर नोएडा। सर्वोदय हॉस्पिटल ने हॉस्पिटल प्रोजेक्ट के दौरान ठेकेदार कंपनी पर धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। यूनिट हेड की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
गौर सिटी-2 सोसायटी स्थित सर्वोदय अस्पताल के यूनिट हेड मानव अरोरा का आरोप है कि नई दिल्ली निवासी अलीना व हसन की कार्यदायी एजेंसी के साथ 11 फरवरी 2022 को एक करार हुआ था। यह करार प्लंबिंग व फायर फायटिंग काम कराने को लेकर था। काम चार महीने में पूरा किया जाना था। दो करोड़ 41 लाख रुपये में काम पूरा करने का करार हुआ था। जिसके एवज में अस्पताल प्रबंधन ने एक करोड़ 38 लाख रुपये के करीब भुगतान कर दिया था। जितना काम हुआ उसके सापेक्ष अस्पताल प्रबंधन दोनों को 30 लाख 75 हजार रुपये अधिक का भुगतान कर चुका था। दस महीने का समय बीत जाने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ। काम ठीक तरीके से न होने व कार्य को समय पर पूरा न करने की शिकायत करने पर दोनों आरोपी नाराज हो गए और काम करने से इंकार करते हुए बकाया भुगतान करने की मांग करने लगे। बकाया भुगतान न करने पर झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। पुलिस ने अलीना, हसन व एक अज्ञात व्यक्ति अब्बास के खिलाफ मामला किया है। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।